प्रेस प्रकाशनी

विनियामक सैंडबॉक्स: भारतीय रिज़र्व बैंक ने पाँचवाँ कोहार्ट खोलने की घोषणा की
अक्टूबर 27, 2023
(259 kb )

27 अक्तूबर 2023

विनियामक सैंडबॉक्स: भारतीय रिज़र्व बैंक ने पाँचवाँ कोहार्ट खोलने की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 सितंबर 2022 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से घोषणा की थी कि विनियामक सैंडबॉक्स (आरएस) के अंतर्गत पांचवां कोहार्ट विषय तटस्थ होगा। अब यह पात्र संस्थाओं के लिए पांचवें कोहार्ट हेतु आवेदन विंडो खोलने की घोषणा करता है।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक के विनियामक डोमेन में विभिन्न कार्यों से संबंधित नवोन्मेषी उत्पाद/ सेवाएं/ प्रौद्योगिकियां आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

3. पांचवे कोहार्ट के लिए आवेदन 30 अक्तूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक जमा किया जा सकता है। संलग्नकों (अधिकतम आकार 10 एमबी) के साथ आवेदन की एक स्कैन प्रति, ईमेल के माध्यम से अग्रेषित की जाए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1187